दवा प्रतिनिधियों ने रैली निकाल आक्रोश जताया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। दवा प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर आक्रोश जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही। बुधवार को दवा प्रतिनिधियों ने एकदिवसीय हड़ताल की। सीमांत के साथ ही चंपावत में भी 60 से अधिक प्रतिनिधियों ने विरोध में काम नहीं किया। संगठन के जिलाध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक में एकत्र प्रतिनिधियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में प्रतिनिधियों ने बाजार में रैली भी निकाली। गांधी चौक से शुरू हुई रैली सिल्थाम, घंटाकरण, सिमलगैर होते हुए वापस गांधी चौक पहुंची। यहां हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दवाओं को जीएसटी के दायरे से हटाने, 1979 मजदूर एक्ट को लागू करने, काम के घंटे तय करने आदि को लेकर वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यहां प्रदेश सचिव पीके मिश्रा, उपाध्यक्ष जगदीश पांडे, महेश चंद्र भट्ट, डीडी अवस्थी, कमल बम, निर्मल पांडेय, कैलाश पांडेय, परवीन शाही, सुरेश जोशी, गोविंद सिंह भंडारी, सीपी ओझा, महेश बसेड़ा, अमित मिश्रा, विक्रांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *