कोटद्वार-पौड़ी

दुधारखाल-रीठाखाल मोटर मार्ग पर पुल स्वीकृत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत दुधारखाल-कोटा-रीठाखाल मोटर मार्ग में पूर्वी नयार नदी पर शासन ने 9.5 करोड रूपए की लागत का स्टील गार्डर पुल स्वीकृत किया है।
क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने यह जानकारी दी। उक्त मोटर मार्ग पर वर्षों से क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा पुल की मांग की जा रही थी। पुल के बनने से एकेश्वर, पोखड़ा और जयहरीखाल विकासखंड के सैकड़ों गांवों के बीच की दूरी 40-50 किमी. तक कम हो जाएगी। पुल निर्माण के बाद एकेश्वर, पोखड़ा और जयहरीखाल विकासखंड के सैकड़ों गांवों को एक-दूसरे के क्षेत्रों में आवागमन हेतु वाया सतपुली नहीं जाना पड़ेगा। पुल निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, पोखड़ा प्रमुख प्रीति देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश नैथानी, प्रधान कोटा रुचि नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, वासुदेव भट्ट आदि ने पर्यटन मंत्री का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!