केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर यात्री को हेली एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

Spread the love

ऋषिकेश। केदारनाथ धाम में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मुंबई के एक यात्री को सोमवार दोपहर में हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स प्रशासन के मुताबिक उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार है। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण केदारनाथ धाम में अक्सीजन की कमी बनी रहती है। ऐसे में धाम व यात्रा मार्ग में कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आने लगती है, इससे कई दफा तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है। सोमवार को मुलुंड, मुंबई निवासी 47 वर्षीय सचिन तुकाराम पाटिल अपनी पत्नी यामिनी के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए निकले थे। जब यह खच्चर द्वारा केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली के पास पहुंचे तो सचिन को अक्सीजन की कमी महसूस होने से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित इलाज के लिए हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्साषिकेश में भर्ती कराया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि पूर्ण स्वस्थ होने पर मरीज को डिस्चार्ज किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *