दुगड्डा में गुलदार ने मासूम बच्ची पर किया हमला, मौत

Spread the love

दुगड्डा में गुलदार ने मासूम बच्ची पर किया हमला, मौत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लक के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी में एक चार वर्षीय बच्ची पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया, उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वन विभाग ने गांव में गश्त शुरू कर दी है, वहीं गुलदार को ट्रैक करने के लिए कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
दुगड्डा रेंज के रेंजर किशोर नोटियाल ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि ग्राम गोदी बड़ी निवासी चंद्रमोहन डबराल की चार साल की बिटिया आकांक्षा उर्फ माही गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुलदार ने आकांक्षा उर्फ माही पर आचानक हमला कर दिया, बच्चों और आसपास के लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में आकांक्षा उर्फ माही को दुगड्डा अस्पताल लाया गया जहाँ डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश बना हुआ है।
लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पिंजरा लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कहा कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *