बिग ब्रेकिंग

दुगड्डा रेंज में चट्टान से गिरकर हथिनी की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत नौड़ी के जंगल में चट्टान से गिरकर एक हथिनी की मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद हथिनी के शव को दफना दिया जायेगा।
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि गुरुवार शाम गश्त के दौरान वन कर्मियों को जंगल के भीतर घायल अवस्था में हथिनी दिखाई दी। वनकर्मी शाम से ही हथिनी पर नजर बनाए हुए थे। शुक्रवार सुबह चिकित्सकों की टीम हाथिनी के उपचार के लिए मौके पर भी पहुंची, लेकिन दोपहर के समय उसकी मौत हो गई। हथिनी की उम्र करीब नौ वर्ष बताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत हो रहा है कि हथिनी की मौत चट्टान से गिरने के कारण हुई होगी। हथिनी की कमर व पैर पर गंभीर चौटें आई हुई थी। चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराने के बाद हथिनी के शव को दफना दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!