शिव महापुराण के दौरान शिव-पार्वती की झांकी ने मोहा मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा के श्री संगम पिपलेश्वर शनि व शीतला माता मंदिर में आयोजित शिव महापुराण के दौरान निकाली गई शिव व पार्वती की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने भक्तों को शिव की महिमा के बारे में बताया। कहा कि शिव कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
मंगलवार को कथा वाचन करते हुए आचार्य राकेश चंद्र लखेड़ा ने कहा कि शिव पुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि व आनंद देने वाली है। क्योंकि भगवान भूतों के अधीश्वर साक्षात परमात्मा हैं। जो समस्त जीवों को आत्म ज्ञान देकर ईश्वर से जुड़ने की कला सिखाते है। उन्होंने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कथा में गोता लगाने से मानव को प्रभु की प्राप्ति होती है। कहा कि कथा में बताई जानी वाली बातों को हमें अपने जीवन में भी अपनानी चाहिए। कथा के दौरान विभिन्न भजनों के साथ शिव-पार्वती की झांकी निकाली गई। कीर्तन मंडली की ओर से प्रस्तुत भजनों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर चंदन सिंह पटवाल, पंडित राजेश बड़थ्वाल, प्रमोद अग्रवाल, अशोक गोयल प्रीतम नेगी, मीरा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नीलम काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *