दूसरे दिन भी जारी रहा तीर्थपुरोहितों का धरना

नई टिहरी। बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहित समाज का धरना दूसरे दिन भी जारी रखा। उन्होंने सरकार से शीघ्र दोनों निर्णय वापस लेने की मांग की। अनिश्चितकालीन धरने में बुधवार को युवा तीर्थपुरोहितों ने भाग लेते सरकार को चेतावनी दी कि वह बदरीनाथ धाम के मूल स्वरूप को नष्ट करने की कोशिश न करें, अन्यथा उनकों उग्र आंदोलन के बाध्य होना पड़ेगा। धरने में युवा तीर्थपुरोहित गौरव पञ्चभैया, भास्कर राजपुरोहित, मिहिर सवासेरिया, अशोक टोडरिया, शुभ्राशु जोशी, सुरेश शास्त्री, पूरणप्रकाश, मिथलेश, हरिओम उनियाल, हरि टोडरिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *