डयूटी के दौरान पुलिस कर्मी मादक पदार्थों का सेवन न करें: एसएसपी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी ने कोतवाली पौड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत उपकरणों को सही स्थिति में रखे जाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सवेन न करने व साफ सुधरी वर्दी पहनने की हिदायत भी दी।
मंगलवार को कोतवाली परिसर पौड़ी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी पी. रेणुका देवी ने सलामी लेने के साथ ही गार्द का अवलोकन किया। पी रेणुका ने पुलिस कर्मियों को कोतवाली परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश देने के साथ ही कार्यालय अभिलेख, महिला बंदीगृह, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को स्वच्छ रखने की हिदायत दी। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने के साथ ही अपनी बीट क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए कार्य करें। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर पीएल टम्टा, कोतवाल विनोद गुसाई, एसएसआई महेश रावत व पीआरओ प्रद्युम्न नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *