ई-ग्राम स्वराज में चयनित योजनाओं पर उत्पन्न विवाद पर चर्चा

Spread the love

ऋ षिकेश। प्रधान संगठन श्यामपुर न्याय पंचायत की बैठक में ई-ग्राम स्वराज में चयनित योजनाओं पर उत्पन्न विवाद की स्थिति पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया विवाद के समाधान को आज जिला पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। रविवार को गुमानीवाला स्थित पंचायत भवन में प्रधान संगठन की बैठक चली, जिसमें गांवों के विकास और रोजगार जैसे मुद्दे पर चर्चा की। साथ ही ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के अनावश्यक हस्तक्षेप पर आक्रोश जताया। बताया कि अनावश्यक हस्तक्षेप के चलते ही ई-ग्राम स्वराज में चयनित योजनाएं विवादों में घिरी है, इसके शीघ्र समाधान के प्रयास हों। इस दौरान वर्ष 2019-20 की कार्ययोजना और पेंशन सहित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, अध्यक्ष प्रधान संगठन श्यामपुर विजयपाल जेठुड़ी, संरक्षक मंडल जयेंद्रपाल सिंह रावत, उप प्रधान राजेश व्यास, हरपाल राणा, शांति थपलियाल, प्रधान रोहित नौटियाल, अनिल कुमार, भगवान महर, चमन पोखरियाल, संजय धनै आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *