Uncategorized

वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग मुस्तैद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-वन्य जीव सुरक्षा व तस्करी रोकने को लंबी गश्त की
ऋ षिकेश। वन्य जीव तस्करी रोकने और वन संपदा की सुरक्षा के लिए वन विभाग मुस्तैद हो गया है। रविवार को थानो, लच्छीवाला व बड़कोट रेंज में वनकर्मियों ने जंगल में लंबी दूरी की गश्त की। गश्त के दौरान वन अधिकारियों ने वन सीमाओं की सुरक्षा का जायजा भी लिया। रविवार को प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान के निर्देश पर डोईवाला अंतर्गत थानो रेंज, लच्छीवाला रेंज व बड़कोट रेंज में गश्त तड़के पांच बजे से लेकर 10 बजे तक हुई। तीनों ही रेंज में वनक्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में वन कर्मियों ने गश्त कर वन क्षेत्र की सुरक्षा का जायजा लिया। पांच घंटे की गश्त के दौरान रेंज की सभी सीमाओं का निरीक्षण किया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव तस्करी को रोकना, वन भूमि की सुरक्षा को देखना, गश्त के रास्तों का निरीक्षण करना, वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी हासिल करना आदि है। इसके साथ ही क्षेत्र में मौजूद हाथियों की मूवमेंट को जानना भी है। वन तस्करों पर कनेल कसने के लिए इस प्रकार की गश्त कारगर साबित होती है। थानो रेंजर नत्थीलाल डोभाल, वन दरोगा राकेश कंडवाल, लच्छीवाला रेंजर रेंजर घनानंद उनियाल, कन्हैया लाल नौटियाल, दीपेंद्र असवाल, अशोक कृषाली, होशियार सिंह नेगी, राजेंद्र पंवार, प्रेम सिंह, ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेश डोभाल, नीरज सिंह, धर्म सिंह, रामप्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!