प्रत्येक बूथ में होगी चार कार्मिकों की तैनाती

Spread the love

-जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली संबंधित अधिकारियों की बैठक
-आगामी विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए कसी कमर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आगामी विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए रविवार देर शाम एनआईसी कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पोलिंग बूथों के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथ में चार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही कार्मिकों का डाटा तैयार किया जाएगा।
डॉ. जोगदंडे ने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव के लिए गंभीरता से कार्य करें। संबंधित डाटा के आधार पर कार्मिकों को नियुक्ति आदेश जारी भी किया जाएगा। कार्मिकों के नियुक्ति आदेश के बाद प्रथम सत्र में पीठासीन अधिकारी व प्रथम निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की समस्त जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, एनआईसी अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *