भूकंप के झटकों से हिली तमिलनाडु और कर्नाटक की धरती

Spread the love

चिक्काबल्लापुरा, एजेंसी। कर्नाटक और तमिलनाडु में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर कर्नाटक में भूकंप की तीव्रता 3़6 मापी गई जबकि तमिलनाडु में 3़5 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, चिक्काबल्लापुरा में 2 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 3़6 थी। भूकंप की गहराई 18 किमी बताई जा रही है।
राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि गुरुवार को तमिलनाडु के वेल्लोर के 50 किमी पश्चिम-उत्तर हिस्से में 3़5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके दोपहर करीब सवा तीन बजे महसूस किए गए।
बता दें कि इससे पहले कल यानि बुधवार को भी कर्नाटक में 2़9 और 3़0 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। ये झटके बुधवार सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट और सात बजकर 15 मिनट पर आए थे। भूकंप का केंद्र मांडिकल और भोगपार्थी गांवों के पास था़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *