देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4़7 रही तीव्रता

Spread the love

उत्तराखंड। उत्तराखंड के कई शहरों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8रू33 बजे राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, बड़कोट, टिहरी और मसूरी में लोगों ने भूकंप महसूस किया।
बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ से 35 किलोमीटर दूर जमीन से 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4़7 मैग्नीट्यूड मापी गई। बता दें कि उत्तरकाशी में बीती दो अक्तूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
वहीं, टिहरी जिले में भूकूंप की तीव्रता 4़5 थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से बताया गया कि भूकंप से टिहरी जिले में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
वाडिया इंस्टीट्यूट अफ हिमालयन जियोलजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *