बोर्ड परीक्षाओं का त्रुटि रहित मूल्यांकन हो: एडी व्यास

Spread the love

नैनीताल। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। एडी ने राजकीय इंटर कलेज रामनगर स्थित मूल्यांकन केंद्र में परीक्षाओं के त्रुटि रहित मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षक सावधानी पूर्वक मूल्यांकन करें। जिससे किसी परीक्षार्थी का अहित न हो। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले में राबाइंका हल्द्वानी राइंका रामनगर में हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल से शुरू किया गया। जो 9 मई तक पूर्ण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बनाए गए कक्षों का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक जयप्रकाश नारायण सिंह, पर्यवेक्ष एसपी भारती, मनोज पांडे, श्रीष्ण पाल, ड। पंकज जैन, कैलाश रौतेला, अजय धस्माना रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *