कोटद्वार-पौड़ी

हिमाचल में दिखा भारत जोड़ो यात्रा का असर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पत्रकारों से वार्ता करते हुए बोले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का परिणाम हिमाचल में देखने को मिला है। हिमाचल की जनता से भारतीय जनता पार्टी को नकारते हुए कांग्रेस को बहुमत दिया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कोटद्वार कांग्रेस कमेटी ने झंडा चौक पर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हिमाचल में जनता ने परिवर्तन करते हुए भाजपा को नकार दिया। कहा कि यह देश में परिवर्तन और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। देश की जनता भाजपा के शासन में परेशान हो चुकी है। बेरोजगारों के हितों के साथ कुठाराघात हो रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण आम जन परेशान है। इसलिए जनता अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है, जिसका प्रमाण हिमाचल प्रदेश के चुनावों से मिल जाता है। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र बिष्ट, सुनीता रावत, साबर सिंह नेगी, जसवीर राणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, जितेंद्र भाटिया, रूपेंद्र सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, जसवीर राणा, प्रवेश रावत, महाबीर रावत, संजय मित्तल, बलबीर सिंह रावत, अमितराज सिंह, राकेश शर्मा, रूपेन्दर नेगी, साबर नेगी,सुनील सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!