आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ अंडा वितरण कार्यक्रम

Spread the love

अल्मोड़ा। बाल विकास विभाग ने कुपोषण को दूर करने के लिये धात्री महिलाओं व बच्चों को अंडा वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ अगनबाड़ी केंद्र भिकियासैंण द्वितीय में किया गया है। शुभारंभ मौके पर बालविकास सुपरवाइजर चंद्रकांता मठपाल ने कहा कि कुपोषण से बचने के लिये गर्भवती व धात्री महिलाओं को 8 और 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को 2 अंडे प्रत्येक अगनबाड़ी केद्र में वितरित किये जाने हैं। यहां सुपरवाइजर शांतिदेवी,चंद्रकला,नीता गोस्वामी आदि रहीं।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की उठाई मांग
भिकियासैंण। सरकारी पेंशनर्स संगठन रामगंगा भिकियासैंण के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली का स्वागत किया। कहा कि उत्तराखंड में भी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिये। उन्होंने कहा लगभग 80 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है। तड़ियाल ने कहा यदि प्रदेश में यह स्कीम लागू नहीं हुई तो एकजुटता के साथ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *