आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दस से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यटन विभाग की ओर से हैरिटेज टूर गाइडों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण आगामी 10 अगस्त से कोटद्वार में प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की गई है। सहायक पयर्टन अधिकारी संजय सिंह नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का इंटर पास होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में सहायक पर्यटन अधिकारी कार्यालय कोटद्वार से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *