Uncategorized

1फरवरी को होगा शहीद सूरज तोपाल मूर्ति का अनावरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। विकासखंड से फलोटा गांव के शहीद सूरज तोपाल की स्मृति में उनके गांव में बनी मूर्ति का अनावरण एक फरवरी को किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण देश पर न्योच्छावर होने वाले इस वीर सपूत की स्मृति में होने वाले समारोह को भव्य बनाने में जुटे हैं। गढ़वाल ग्रुप के मेकेनाइज कोर में सेवारत फलोटा गांव के 25 वर्षीय सूरज तोपाल 02 नवंबर 2017 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। सूरज सेना से रिटायर हुए सूबेदार नारायण सिंह तोपाल का इकलौता पुत्र था। चार बहिनों के इकलौते भाई के शहीद होने पर तब पूरे कर्णप्रयाग क्षेत्र में मातम पसर गया था। अब सूरज के गांव में सूरज की स्मृति में बनी मृर्ति से सूरज की यादें यहां एक धरोहर के रूप में रहेगी। सूरज के परिजन भगवान सिंह का कहना है कि सूरज ने देश के लिए बलिदान दिया है। जो पूरे क्षेत्र के लिए एक गौरव है। ऐसे में एक फरवरी को होने वाले स्मृति समारोह को राष्ट्रप्रेम से जोड़ते हुए भव्य बनाया जा रहा है। भगवान ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय और जिला प्रशासन सहित क्षेत्र के विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य को आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!