Uncategorized

एक रात में 55 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, चम्पावत। नगर में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद भी लोग संभल नहीं रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने सख्ती की है। एक रात में पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस ने 55 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने कहा बीती देर रात नगर की सड़कों पर लोग बेवजह घूम कर लॉकडाउन तोड़ रहे थे। कहा ऐसे 55 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन लोगों से बार-बार बेवजह नहीं घूमने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कहा टनकपुर में पहली बार एक दिन में 55 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पिछले तीन दिन में टनकपुर पुलिस ने 106 मुकदमे दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!