एक सप्ताह के अंदर जिला निर्यात प्लान तैयार करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला निर्यात प्लान बनाने के निर्देश दिये। साथ ही पर्यटन, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि संबंधित अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों की सब-कमेटी भी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला निर्यात प्रोत्साहन के कार्यों में तेजी लाने व बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु 15-15 दिनों में बैठक आयोजित करने को कहा।
विकास भवन सभागार पौड़ी में शुक्रवार को प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति जनपद पौड़ी गढ़वाल की बैठक ली। बैठक में डारेक्टर जनरल, विदेश व्यापार, भारत सरकार के प्रतिनिधि एवं अन्य ने भी वीडियो कान्फें्रस के माध्यम से प्रतिभाग किया। प्रभारी जिलाधिकारी ने जनपद में निर्यात की सम्भावना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान, हर्बल मेडिसन सहित अन्य क्षेत्र में भी कार्य करने को कहा। उन्होंने जनपद में संबंधित क्षेत्र के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष निर्यातकों की पहचान करने हेतु कृषि, उद्यान, पर्यटन, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा व बैंक अधिकारी को निर्देशित करते हुए सूची जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्यात में आने वाली समस्याओं को लेकर संबंधित निर्यातकों से जानकारी लेते हुए समस्याओं की बिन्दुवार सूची उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही निर्यात संवद्र्धन हेतु उपलब्ध विभिन्न प्रोत्साहन सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा। इस अवसर पर महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र मृत्युंजय सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसडी मासिवाल, हैड मैनेजर सिम्पैक्स सुदेश शर्मा, लीड बैंक से बृजेश नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *