कर्मचारियों को दी चुनाव सम्बन्धित प्रशिक्षण

Spread the love

चम्पावत। बनबसा-महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराये जाने के लिए कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे छात्र संघ प्रभारी ड मुकेश कुमार ने सभी कर्मचारियों को चुनाव से सम्बन्धित समस्त नियमों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही समस्त कार्मिकों ने लिंगदोह समिति की सिफारिश तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त निर्देशों में चुनाव सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में अपनी प्रतिबद्घता व्यक्त की। प्राचार्य ड आभा शर्मा ने कहा कि सभी छात्र छात्राएं चुनाव में वोट डालने के लिए महाविद्यालय से परिचय पत्र तथा शुल्क रसीद अवश्य लायेंगे। यदि किसी छात्र का परिचय पत्र नही है तो 20 दिसंबर को कार्यालय से सम्पर्क कर अपना परिचय पत्र प्राप्त कर ले। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ड डी के गुप्ता, डबीएनदीक्षित, ड सुधीर मलिक, ड हेम कुमार गहतोड़ी, श्री अनिल सिंह राणा, श्री त्रिलोक चन्द्र काण्डपाल, श्री नरसोनू, श्री अमर सिंह, श्री विनोद कुमार चन्द ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *