उत्तराखंड

लोहाघाट में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। पीजी कलेज लोहाघाट में छात्रसंघ के सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया था। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। ये सभी एबीवीपी प्रत्याशी हैं। रविवार को प्राचार्य ड़ संगीता गुप्ता और चुनाव अधिकारी ड़ रवि सनवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद परातिक ढेक, उपाध्यक्ष पर वेद प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष छात्रा में संजना बिष्ट, सचिव पद पर मनीष सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पंकज विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सहिल अधिकारी, सांस्तिक सचिव पद पर अनीषा फर्त्याल, कला संकाय प्रतिनिधि पर निकिता गिरी ने ही नामांकन पत्र जमा किए थे। उन्होंने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। बताया कि सभी पदाधिकारियों को सात नवंबर को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
एबीवीपी ने मनाया जश्न
लोहाघाट। एबीवीपी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश सह मंत्री ने बताया कि कलेज में वर्ष 2017 में उनके अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद लगातार अधिकतर पदों पर एबीवीपी का कब्जा रहा है। जश्न मनाने वालों में निर्वाचित प्रत्याशियों के अलावा नीरज सक्टा, राहुल जोशी, रोहित जोशी, मयंक ढेक, राहुल ढेक, रोबिन मेहता, सागर ढेक, दिपांशु माहरा, भुवन जोशी आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!