महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन करेगा विद्युत कर्मचारी संगठन

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने महंगाई भत्ता न मिलने पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने इसके लिए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
रविवार को नैनीताल में उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने की। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी प्रियंक पांडे रहे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने मुख्य अभियंता रुद्रपुर नीरज टम्टा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद संगठन के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी गयी एवं संगठन के वर्तमान में गतिमान माननीय न्यायालय के सम्मुख चल रहें वाद की अद्यतन स्थिति से सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। कहा, पूर्व में सरकार की ओर से लागू किये गए महंगाई भत्ता को स्थगित करने पर नाराजगी जताई गई। कर्मियों ने उसे लागू करवाने को एकजुट होकर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान खंडीय अध्यक्ष कंचन जोशी, विक्रम बिष्ट, प्रभुनाथ सिंह, विनयभूषण अग्रवाल, आरएस बिष्ट, नवीन चुफाल, त्रिभुवन कांडपाल, प्रेम भट्ट, मनोज वर्मा, विकास सूर्या, रोहित मिश्रा, गोपाल गोस्वामी, रमेश बिष्ट, रमेश चन्द्र, कोस्तुभानन्द त्रिपाठी, भाष्करानन्द फुलारा, रविन्द कर्नाटक रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *