उत्तराखंड

बिजली का तार टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। डिग्री कलेज के पास बिजली का तार टूटने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। क्षो के लोगों ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद था। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप गया। होली पर्व में भी इस बार बिजली की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आधे से लेकर आठ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की सुबह पौने ग्चारह बजे डिग्री कलेज के पास बिजली का तार टूट गया। इससे कठायताबड़ा, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। होली पर्व की तैयारी कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम के शिकायत नंबर पर करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद था। आपात सेवा के बंद होने पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने विभाग से कार्यशैली में सुधार लाने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के ईई एम अफजाल ने बताया कि लाइन टूटने के कारण शट डाउन लिया गया था। एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!