देश के इतिहास का काला अध्याय है आपातकाल: भजपा

Spread the love

 

चम्पावत। आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय है। ये बात आपातकाल की बरसी पर हुई गोष्ठी में भाजपा नेताओं ने कही। इस दौरान आपातकाल में जेल गए सुरेश पांडेय को सम्मानित किया गया। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने अपनी सरकार बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपा था। सरकार की दमनकारी नीतियों ने तकरीबन सभी संस्थानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। कई लोगों को जेल में डाल दिया गया। आपातकाल के दौरान जेल गए सुरेश पांडेय ने संस्मरण सुनाए। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, शंकर पांडेय, श्याम पांडेय, हरीश पांडेय ने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लक प्रमुख रेखा देवी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रकाश पांडेय, सुनील पुनेठा, नवीन भट्ट, प्रकाश बिनवाल, प्रकाश तिवारी, सुरेश भट्ट, एनडी गड़कोटी, त्रिलोक गिरी, गिरीश जोशी, बहादुर फर्त्याल, कैलाश पांडेय, प्रकाश पांडेय, सुरेश जोशी, चंदन बोहरा, गौरव पांडेय, विकास गिरी, ललित देउपा, जगदीश पनेरू, हरीश जोशी, आनंद अधिकारी, जगदीश कलौनी, रमेश खाती, हेम शर्मा, अजय प्रहरी, अजय चौधरी, भगवान लाल, पीतांबर गहतोड़ी, महेंद्र गहतोड़ी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *