लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
विश्व रक्तदान दिवस पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रेडक्रास भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान के महत्व पर विचार रखे गए। सोमवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने कहा कि लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन केशर सिंह असवाल ने कोविड 19 महामारी में रक्तदान देने के लिए लोगो को जागरूक व समाज में लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया। इस दौरान मास्क, सेनिटाइजर, साबुन भी वितरित किए गए। इस मौके पर समिति के टीएस नेगी, दीपक खनसूली, रघुराज चौहान, वीरेंद्र शाह, धर्मवीर रावत, स्वेता, निकिता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *