कोटद्वार-पौड़ी

पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत महाविद्यालय के निकट जल स्रोत की सफाई, महाविद्यालय सड़क मार्ग की सफाई आदि कार्य किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। वहीं, समलौण संस्था के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर चाकीसैण में विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। समलौण संस्था के संस्थापक वीरेंद्र दत्त गोदियाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उद्देश्य बताइए व पर्यावरण से हमें क्या हानियां हैं और हम किस प्रकार से इन हानियों से बच सकते हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य शंकर सिंह नेगी ने कहा कि समलौण संस्था बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं जो कि धरातल पर भी दिख रहा है। इस मौके पर समलौण सेनानायिका बबीता देवी, सतेश्वरी देवी, बागेश्वरी देवी, बिंदी देवी, संस्था के कोषाध्यक्ष नथीराम नौडियाल, अध्यक्ष मनोज सिंह रौथाण आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!