किसानों से मौन पालन करने पर दिया जोर

Spread the love

काशीपुर। उद्यान विभाग ने क्षेत्र के किसानों को मौन पालन का प्रशिक्षण देकर मौन पालन के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को ब्लक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौन पालन केंद्र ज्योलिकोट से आए हरीश चंद्र दुबडिया, मधु विकास ने मौन पालन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में एपिस मैलिफेरा प्रजाति के मौन पालन करने को कहा। कहा इस प्रजाति के मौनों में शहद उत्पादन क्षमता अन्य प्रजातियों से अधिक होती है। कहा कि मौसम के अनुसार खिलने वाले स्थानों पर मौन बाक्स रखने से शहद का उत्पादन अधिक होता है। ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक शंकर लाल कोहली ने बताया कि उद्यान विभाग 80 प्रतिशत अनुदान पर मौन बाक्स उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने किसानों से मौन बाक्स लेकर शहद उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाने को कहा। नेहा वर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। यहां रघुवीर सिंह, ऊषा रानी, नीरज कुमार, रघुवंशी, नीलम, ज्योति आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *