उत्तराखंड

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने ड़ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रमों से मुलाकात की। वहीं गांव सीता कालोनी में नेता प्रतिपक्ष ने बाबा साहेब ड़ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वहीं उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित किया कि बाबा साहेब के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने की। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग जात पात, धर्म की राजनीति कर रहे हैं और लोग उनके बहकावे में आकर देश को पीटे धकेलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत है ऐसे लोगों से सावधान रहने की और देश को आगे बढ़ाने की। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने आंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 5 लाख की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने गांव बेरिया, भजवा नगला, रानी नांगल में भी कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डी के जोशी, ब्लक अध्यक्ष पवन शर्मा, सत्यवान गर्ग, कदीर अहमद, जीत सिंह, अजीत सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, सियाराम, निसार अहमद, महेश कुमार आशू, महीपाल यादव, नवदीप कंग, अली अहमद, पंचम सिंह, नितिन बिष्ट, राजकिशोर, प्रदीप, सुनील सागर, जसपाल सागर, डा के पी सिंह कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेता राजेश ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए
बाजपुर। गांव रतनपुरा में बाबा साहेब ड़ भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा नम आंखों से उनको याद किया। राजेश कुमार ने कहा बाबा साहब ड़ भीमराव आंबेडकर ने बड़े स्तर पर काम किए। टुआटूत जैसी प्रथा को खत्म करने में उनकी बड़ी भूमिका है। मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा मन्नू सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष यशपाल सिंह, मंडल मंत्री ड अजीत मलिक, प्रेम सिंह, बंटी, रूप किशोर, विशाल राजपूत, शिवम, अजायब सिंह, मुकेश, बबलू, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगबीर, विक्रम सिंह, अनीता देवी, रेखा देवी, पंकज आदि कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!