कर्मचारियों ने दीपावली के तोहफे रूप में मांगा प्रमोशन

Spread the love

हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से दीपावली के तोहफे के रूप में कई वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति और पौष्टिक एवं कोविड प्रोहत्साहन भत्ते की मांग की। प्रेस को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, प्रदेश अडिटर महेश कुमार, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, जिला मंत्री राकेश भंवर ने कहा कि विगत कई वर्षों से कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर पदोन्नति, और पौष्टिक आहार भत्ते की मांग करता आ रहा है लेकिन अभी तक के आदेश के बाद भी आज तक स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ते की बाट जोह रहे हैं। कोई सुनने वाला नही है। कहा कि जल्द ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा जाएगा। मांग करने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा, गुरुप्रसाद गोदियाल, प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *