कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पांच माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज दैनिक संविदा आउटसोर्स कर्मचारी संघ वन विभाग का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को कार्य बहिष्कार पर बैठे कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। ऐसे में उन्हें अर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी किराए के कमरों में रहने वाले कर्मचारियों को हो रही है। अर्थिक तंगी के कारण कई समस्याएं खड़ी होने लगी है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन नहीं मिलने पर देहरादून में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर डबल सिंह, प्रिया, कुशुम, पूजा, हेमा, विजेंद्र प्रसाद, बृजमोहन जदली, देवेंद्र सिंह, विकास नेगी, प्रदीप जुयाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *