कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर की गेट मीटिंग

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के पहले चरण के तहत शनिवार को भी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर गेट मीटिंग की।
पदाधिकारियों ने 7 दिसंबर को जिले में आयोजित होने वाली महाचेतावनी रैली में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द ही 21 सूत्रीय मांगों का हल नहीं होने पर वे सड़कों पर उतकर आंदोलन करेंगे। जनपद अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल की अगुवाई में कई विभागों में जाकर कर्मचारियों को आगामी कार्यक्रम को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला मंत्री संजय नेगी, मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, स्वास्थ्य विभाग के जनपद अध्यक्ष रविंद्र डोगरा, वन विभाग के जिला अध्यक्ष सुभाष चमोली, जिला सचिव प्रदीप अंकित भट्ट, कपिल, अनिल राणा, नितेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *