उत्तराखंड

पुरानी पेंशन की मांग को देहरादून में कर्मचारियों ने निकाला संवैधानिक मार्च

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में राज्य कर्मचारियों ने संवैधानिक मार्च निकाला। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन के मंच पर परेड ग्राउंड में जुटे सरकारी कर्मचारियों ने कचहरी स्थित शहीद स्थल तक मार्च निकालकर पुरानी पेंशन बहाल की मांग बुलंद की। इसमें कई महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ मार्च में शामिल हुईं। इसमें विभिन्न कर्मचारी संघों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए बुढ़ापे का सहारा है। कर्मचारी गत चार साल से यह लड़ाई लड़ रहे हैं, इसके चलते कई राज्य पुरानी पेंशन बहाल कर चुके हैं। अब केंद्र सरकार को भी इस पर निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर कर्मचारी नेता मुकेश रतूडी, जगमोहन रावत, शान्तनु शर्मा, हर्षवर्धन जमलोकी, सूर्य सिंह पंवार उपस्थित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!