कोटद्वार-पौड़ी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारियों ने ली शपथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता की शपथ दिलाई गई। गुरुवार को तहसील परिसर सतपुली में उपजिलाधिकारी अबरार अहमद ने तहसील व उपकोषागार अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसका उपयोग हमें जरूर करना चाहिए। हमारे मतदान से ही सरकार बनती है। यदि हम मतदान के प्रति उदासीन रहे तो गलत व्यक्ति का चयन हो सकता है। इसलिए हमे जागरूक रहकर मतदान करके एक अच्छी सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता स्थलों पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई। तहसीलदार सुधा डोभाल, नाजिर आशीष जोशी, कानूनगो जोशी, मनीष नौटियाल आदि मौजूद रहे। वहीं थाना सतपुली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने सभी पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों को शपथ मतदान के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। समारोह में एसआई मनोज सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल शूरवीर, कैलाश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!