उत्तराखंड

पेंशन रथ यात्रा से पुरानी पेंशन बहाली को दबाव बनाएंगे कर्मचारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन देश भर में पेंशन रथ यात्रा निकालेगा। उत्तराखंड में भी इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संगठन ने देश भर की सभी सरकारों को हिमाचल और कर्नाटक के चुनाव नतीजों से सबक लेने की नसीहत दी। कहा कि जो भी पार्टी पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करेगी, चुनाव में उसी को लाभ मिलेगा। संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी की धर्मपुर हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली एक जून से चम्पारण बिहार से पेंशन रथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस रथ यात्रा का उत्तराखंड में भी जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। बड़ी संख्या में कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। कहा कि अब कर्नाटक राज्य में भी पुरानी पेंशन बहाली को सफलता मिलेगी। इसके साथ ही जल्द पूरे देश में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी शिक्षकों ने स्पष्ट कर दिया कि हम अपने मुद्दों के लिए सरकार को भी बदल सकते हैं। बैठक में प्रांतीय महामंत्री मुकेश रतूड़ी, प्रांतीय प्रचार मंत्री हर्षवर्धन जमलोकी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतुन शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह रावत, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन रावत, सूर्य सिंह पंवार, दिशांत सिंह, अरविंद कुमार, राजीव मिश्रा, पंकज मिश्रा, अशोक मिश्रा, प्रशांत सिंह, अरुण सिंह, सुशील सिंह, पुष्पेंद्र पंवार, कपिल कुमार, मनोज जोशी, तारकेश्वर यादव, पुष्कर राज बहुगुणा, उर्मिला द्विवेदी, रुचि पैन्यूली, संतोष गढ़वी, संजीव गुसाईं, अनुराग चौहान, हेमलता कजालिया, देवेन्द्र फर्स्वाण, विकास शर्मा, रश्मि त्यागी, डी के त्यागी, गोपाल क्षेत्री, जेबीएस रौथाण, यूएस राणा, एसपी जोशी, एमएम जैसल, सुखदेव सैनी, मनोज चंद, मोहन रावत, मुकेश आदित्य आदि मौजूद रहे।
एनएमओपीएस की मुहिम को गुरुटा ने भी अपना समर्थन दिया। गुरुटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ड रश्मि त्यागी रावत ने कहा कि कर्मचारियों को हर हाल में पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। आंदोलन में संगठन के सदस्य, पदाधिकारी बढ़ चढ़ भाग लेंगे। जून में प्रस्तावित पेंशन रथ यात्रा की सफलता को भी हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!