सुकमा में नक्सलियों और उफढा जवानों के बीच मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर शहीद, एक जवान घायल

Spread the love

जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय सुरक्षा बल का एक उप निरीक्षक शहीद हो गया। वहीं एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह जगरगुंडा के अंतर्गत कैम्प बेंद्रे से केंद्रीय सुरक्षाबल के 165 बटालियन की कंपनी के जवान गश्त पर निकले थे। इसी के दौरान नक्ससलियों से मुठभेड़ हुई। करीबन एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें 165 बटालियन का केंद्रीय सुरक्षा बल के उप निरीक्षक सुधाकर रेड्डी शाहिद हो गए तथा केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान रामु गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के लिए हेलीकाप्टर से ले जाया गया। आसपास के इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं कुछ संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले में नक्सल मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं। सुकमा जिले के जगरगुंडा में सीआरपीएफ के 165वीं बटालियन की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी आज शहीद हो गए जबकि एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री साय ने रेड्डी की शहादत को नमन करते हुए घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना में घायल जवान रामू के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। श्री रामू को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *