उत्तराखंड

स्थानीय प्रशासन में मुख्य बाजार से हटाया अतिक्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। टनकपुर में स्थानीय प्रशासन ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाया। केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर राजस्व और नगर पालिका ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 50 से अधिक कच्चे झाले फड़ और ठेले वालों को हटाया गया। रविवार देर शाम एसडीएम आकाश जोशी और नगर पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नगर के मुख्य बाजार से फड़, ठेले और कच्चे झालों को हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री गडकरी का आगमन प्रस्तावित है। जिसको लेकर ही नगर में हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। बताया यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!