ऊर्जा निगम बकाया विल भुगतान के लिए चलायेगा अभियान

Spread the love

रुद्रपुर। ऊर्जा निगम बकाया विल भुगतान के लिए अभियान चलाकर बकायादारों से शत् प्रतिशत वसूली की जायेगी। बकायेदारों के खिलाफ आरसी काटने की कार्रवाई की जायेगी। ऊर्जा निगम की ओर से उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए बीते दिनों अभियान चलाया गया। चुनाव प्रक्रिया के चलते वसूली नहीं हो सकी। मई में बकायेदारों के खिलाफ आरसी काटने की प्रक्रिया होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को चिंहित किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ऊर्जा निगम ने विभागों से बकाया बिजली बिलों की अदायगी के लिए उन्हें नोटिस जारी किए थे। 31 मार्च तक करीब 27,38,539 रुपये विभिन्न विभागों ने जमा किए। इसमें अकेले कलक्ट्रेट प्रशासन ने 22 लाख रुपये जमा कराए हैं। इन बकायेदारों में किच्छा बेसिक शिक्षा कार्यालय ने 35,771, रेलवे ने 23250, राजस्व विभाग ने 12258 व टेलीफोन विभाग ने 13357 रुपये जमा कराए हैं। इनके अलावा किच्छा व रुद्रपुर की बैंक, को-आपरेटिव सोसायटी, इनकम टैक्स, सिंचाई विभाग, मेडिकल एंड हेल्थ, निर्माण निगम, पुलिस आदि विभागों की ओर से नन केसीसी के 852991 व केसीसी के 18,85,548 रुपये जमा कराए गए हैं। ऊर्जा निगम ने अप्रैल में 105 करोड़ के बकाया बिलों की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसी महीने वसूली की जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मई से आरसी काटी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *