उत्तराखंड

रुद्रपुर जिला बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए मतदान जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए बुधवार को मतदान किया जा रहा है। चुनाव में अध्यक्ष व सचिव सहित 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। 9 बजे से दोपहर एक बजे तक लगभग 280 मतदाताओं ने मतदान किया।बुधवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक 588 मतदाता वोट डालेंगे।जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर दिवाकर पांडेय, प्रीतम लाल, वीरेंद्र कुमार गोस्वामी, संजीव फोगाट और उपाध्यक्ष पद पर अखलाक अहमद, ष्ण चंद्र, धर्मेंद्र शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष कलक्ट्रेट के लिए विष्णु कुमार मंडल, शिव कुमार शर्मा, सचिव के लिए आरएस रावत, सर्वेश कुमार सिंह, जसवंत सिंह, उपसचिव के लिए हरप्रीत सिंह, विकास तिवारी, हरवंश लाल, गिरीश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष के लिए पावेल कठायत, सर्वेश बाबू के बीच मुकाबला है। वहीं लेखा परीक्षक के लिए आशीष त्रिपाठी, गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए प्रणवेश कुमार, गौरव मिड्ढा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमित छाबड़ा, अखिलेश कुशवाह, माया शर्मा और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जयप्रकाश गंगवार, संजीत बढई, विश्वजीत विश्वास, परविंदर सिंह प्रत्याशी है।बुधवार सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ। 9 बजे से दोपहर एक बजे तक लगभग 280 मतदाताओं ने मतदान किया। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतगणना, बाद में नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!