घर में घुसकर गुलदार ने किया कुत्ते और मालिक पर हमला

Spread the love

 

चम्पावत। लोहाघाट के झलान देव में गुलदार ने घर में घुसकर कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते का बचाने आए उसके मालिक पर भी गुलदार ने हमला बोला। इसमें मालिक और उसके कुत्ते दोनों को मामूली चोट आई है। झलान देव में बीते शुक्रवार को गुलदार ने अचानक बलवंत सिंह देव के दो मंजिले मकान में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर निकला बलवंत भी गुलदार से भिड़ गया। शोर सुनकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। आपसी भिड़ंत में कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया और बलवंत के पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीण निर्मल देव, अशोक देव, दीपक देव, मोहन सिंह आदि ने कहा कि गुलदार इससे पहले भी कई मवेशियों पर हमला कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *