Uncategorized

वेतन की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों ने धरना दिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने नगर पालिका प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद और सचिव सोनू सहदेव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही दिया गया है। रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन एरियर का भुगतान भी नही हो रहा है। कर्मचारियों ने कई बार अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि कर्मचारियों को बरसात में काम करवाया जा रहा है पर कर्मियों को बरसाती तक नहीं दी जा रही। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि जल्द उनकी मांगें नही मानी जाएंगी तो 14 जुलाई से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष कमल कुमार, मंजीत सहदेव, महेश कुमार, अमन टांक, ओमप्रकाश, त्रिलोक टांक, अनिल कुमार, विक्की, रवि कुमार, कैलाश कुमार, राजन आदि मौजूद रहे। वहीं, कर्मचारियों से वार्ता के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि कर्मचारियों को एक माह का वेतन जारी किया जा रहा है। बाकी बचा वेतन भी जल्द जारी किया जाएगा। कर्मचारियों की बाकी मांगों का समाधान भी पालिका अपने स्तर पर करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!