महापौर ने वृक्ष रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वार्ड नंबर 36 सिगड्डी में फलदार एवं छायादार प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण करना जरूरी है। हर व्यक्ति को खाली पडे़ हुए स्थानों, अपने बाग-बगीचों में पेड़ लगाने की परम्परा बनानी होगी। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि मात्र पेड़ लगा देने से ही पर्यावरण संरक्षण की कल्पना निरर्थक है, लगाये गये पेड़ों की देखभाल करना भी जरूरी है। वर्तमान में वनों के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, लगातार ग्लेशियर घटते जा रहे है, नियमित बारिश न होने से भूमिगत जलस्तर में भी गिरावट आ रही है, इसलिए पर्यावरण को संरक्षित रखने की सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पार्षद जगदीश मेहरा, प्रमोद बौंठियाल, पुष्कर जोशी, हरीश मेहरा, भुवन जोशी, सुभाष जखमोला, दीपक जोशी, शिव सिंह मेहरा, राजेंद्र मेहरा, कृपाल सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *