पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी: शैलेंद्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कोटद्वार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरस्वती विद्या मंदिर जानकी नगर में फलदार, औषधीय प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर भा पा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हर व्यक्ति को एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, हरेला कार्यक्रम के मंडल प्रभारी पंकज भाटिया, सुरेंद्र बिजल्वाण, संग्राम सिंह भंडारी, संगीता सुंदरियाल, रजनीश चौधरी, रामकुमार अग्रवाल, ऋषि कंडवाल, अमित शर्मा, दिनेश बौंठियाल, संजय पंथवाल, सुरेश शर्मा, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल, सुधीर नौटियाल, राकेश चमोली आदि मौजूद थे।