राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम

Spread the love

चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रामलीला मैदान में रुमझुमा के कलाकारों ने कई सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों की ओर से आयोजित प्रतियोगिता रुमझुमा और रामलीला कमेटी के कलाकरों को पुरस्त किया गया। राज्य आंदोलकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन मुरारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरु हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राज्य स्थापना की अवधारणा को बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य की असल अवधारणा पूरी नहीं हो पाई। कार्यक्रम में श्रीराम सेवा सांस्तिक रामलीला कमेटी और रुमझुमा के कलाकारों ने कुमाऊंनी, उत्तराखंडी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर इस मौके पर श्रीराम सेवा सांस्तिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता प्रहलाद सिंह मेहता, राजू गड़कोटी, बृजेश माहरा, नवीन खर्कवाल, गोविंद वर्मा, गोविंद बोहरा, जीवन राय, मुकेश साह, पदमा दत्त पुनेठा, किरन पुनेठा, कैलाश बगौली, भूपेश देव, राजकिशोर ओली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *