हर समर्पिंत कार्यकर्ता भाजपा की प्राण शक्ति: मैखुरी

Spread the love

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे अधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा की प्राण शक्ति पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरुवार को अपनी पहली पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा शीघ्र ही जिला स्तर पर संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 5 दिसंबर तक जिला स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन में पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी। 15 दिसंबर तक मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। बूथ स्तर लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा की मजबूती को और विस्तार दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में देश के साथ साथ उत्तराखंड में चहुंमुखी विकास हो रहा हैं। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टविटी के क्षेत्र में अभूत पूर्व कार्य हो रहे हैं। शीघ्र ही रोपवे स्तर पर भी कार्य शरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेत्रित्व में हर वर्ग हर घर तक विकास योजनाएं पहुंच रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के अनुभवी व कुशल नेत्रित्व में भाजपा के कार्यकर्ता विकास के हर कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचा रहे है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, उपाध्यक्ष तारेंद्र थपलियाल, कुलदीप वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, महावीर रावत, अरूण मैठाणी, संजय समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *