उत्तराखंड

सांप से डंसने से पूर्व सैनिक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। बिरिया गांव में रविवार रात एक पूर्व सैनिक को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बिरिया गांव के पूर्व सैनिक प्रकाश सिंह चौहान (51) के घर रविवार रात को सांप घुस गया। उसे बाहर निकालते समय सांप ने उन्हें डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश सिंह इसी साल एक मई को असम राइफल्स से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने पीटे पत्नी आशा चौहान, पुत्री रुचि, खुशी व पुत्र आदित्य को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!