समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर पूर्व सैनिक नाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि जनप्रतिनिधियों को शहर के विकास के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
इस संबध में अपर कालाबड़ स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा की समस्याओं का निस्तारण न होने से आम जनता में रोष बढ़ रहा है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को कठोर निर्णय लेने होंगे। कहा कि वर्तमान में कोटद्वार विधान सभा कूड़ा निस्तारण, बेसहारा गौवंश और यातायात अव्यवस्था सहित कई समस्याओं से जूझ रही है। आरोप लगाया कि अगर समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास किए भी जा रहे हैं तो कुछ लोग उसमें बाधा पैदा कर रहे हैं। इसलिए विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष से क्षेत्र की समस्याओं को तेजी से निस्तारित करने की अपील की गई। बैठक में जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, विनोद ध्यानी, हसवंत सिंह, बलवान सिंह, एसके नौगांई, आरसी शर्मा, राजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह सहित परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *