पूर्व सैनिकों ने की लच्छीवाला टोल टैक्स पर टूट की मांग

Spread the love

देहरादून। पूर्व सैनिकों ने लच्छीवाला टोल टैक्स पर टोल टैक्स टूट की मांग को उठाया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उत्तराखंड प्रांत की एक बैठक दून में मंगलवार को आयोजित हुई। यहां पूर्व सैनिकों ने संगठन को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की। पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। एक सैनिक ने कहा कि पाकिस्तान अपने बच्चों को उग्रवादी बनाने का ट्रेनिंग दे सकता है तो हम अपने बच्चों व नागरिकों को दर्श रक्षा की ट्रेनिंग क्यों नहीं दे सकते हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर ये लोग भी देश की रक्षा में अपनी भूमिका निभा सकें। ब्रिगेडियर बड़ोला ने कहा कि सरकार के भरोसे मत रहिए। आप खुद अपने पैरों पर खड़े हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *