पुल निर्माण नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वर्षाकाल में धराशायी हुए मालन पुल की मरम्मत नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि शिकायत के बाद भी पुल निर्माण नहीं होने से जनता में भारी आक्रोश बना हुआ है।
सोमवार को पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि वर्षाकाल के दौरान मालन नदी पर बना पुल धराशायी हो गया था। मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जल्द पुल निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन, सात माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अब तक पुल निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को मालन नदी के बीच से आवाजाही करनी पड़ रही है। आने वाले वर्षाकाल में समस्या और अधिक बढ़ सकती है। कहा कि जनता के हितों को देखते हुए जल्द पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाना चाहिए। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, बलवान सिंह रावत, विनोद चंद्र ध्यानी, श्रीकांत नौगाईं, संजय असवाल, नरेंद्र नेगी, जीके बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *