कपकोट के पूर्व सैनिकों को मिली र्केटीन की सौगात

Spread the love

बागेश्वर। भराड़ी तथा कपकोट के पूर्व सैनिकों के लिए र्केटीन की सौगात मिल गई है। यहां मदीरा तथा ग्रोसरी की बक्री शुरू हो गई है। अब तक क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को कोटा लेने के लिए बागेश्वर आना पड़ता था। इस कार्य में उनका धन और समय बर्बाद होता था। अब उन्हें राहत मिल गई है। पूर्व सैनिकों ने बतया कि बागेश्वर र्केटीन के प्रबंधक कैप्टन हरीश मेहरा के प्रयास से यह कार्य संभव हो गया है। उन्होंने नवंबर 2017 में बागेश्वर र्केटीन का कार्यभार संभाला। तब उन्होंने कपकोट में र्केटीन खोलने का आश्वासन दिया था। चार साल की मेहनत के बाद यह सफलता मिली है। मेहरा ने बताया कि उन्होंने र्केटीन खोलने के लिए पहल की। रानीखेत स्टेशन हेडक्वाटर तथा जिला सैनिकक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल जीएस बिष्ट को पत्राचार किया। दोनों के सहयोग से मिशन सफल हुआ। गुरुवार से ग्रोसरी व मदिरा का कोटा बंटने लगा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *